फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में दिखी कुमाऊं और बृज संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के होली मिलन में कुमाऊं और बृज संस्कृति के नृत्य कार्यक्रम ने समां बांध दिया। ऐसे नृत्यों से रेल परिवारों को एकजुटता का अहसास हुआ। न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में हुए होली मिलन का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वाडो खिलाड़ी शालिनी विश्वकर्मा और संघ के संरक्षक विभूति यादव ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति श्रेया, अंजलि, सपना, अंशिका ने की। संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि समारोह में सभी वर्गों के परिवारों ने उत्साह से हिस्सा लिया, यह रेल एकता का प्रतीक है। इस मौके पर हरीश बोरा, चंदन राव, मोसिन खान, माइकल ज्वैल, ईशु गंगवार, सतीश नितिन, अरविंद भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें