फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन लालकुआं जंक्शन नहीं जाएंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालकुआं जंक्शन पर पांच से सात अप्रैल तक पटरियों की नॉन इंटरलॉकिंग होगी, जिसके चलते तीन दिन तक काशीपुर और काठगोदाम जाने वाली मालगाड़ियां लालकुआं नहीं जाएंगी। सात अप्रैल को काठगोदाम से शाम 3.54 बजे चलने वाली काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हल्द्वानी स्टेशन पर 30 मिनट रुककर चलेगी। छह अप्रैल को सुबह 6.10 और 10.15 बजे चलने वाली बरेली सिटी लालकुआं पैसेंजर और बरेली लालकुआं एक्सप्रेस पंतनगर तक जाएंगी। सात अप्रैल को बरेली लालकुआं एक्सप्रेस और सुबह 10.25 बजे चलने वाली बरेली सिटी लालकुआं पैसेंजर पंतनगर तक जाएगी, जबकि छह और सात अप्रैल को लालकुआं काशीपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें