बरेली। आबकारी विभाग ने अवैध और जहरीली शराब की सूचना देने के एक कंट्रोल रूम शुरू किया है। इसका बेसिक फोन नंबर 0581- 2421561 ठप हो गया है। यह बात उस समय पता चली जब सूचना देने वालों ने बताया कि फोन रिसीव नहीं हो रहा है। छानबीन में पता चला कि बीएसएनएल की लापरवाही से नंबर ठप है। जिला आबकारी अधिकारी डीएन दूबे ने बताया कि बीएसएनएल से फोन नंबर ठीक करने को आग्रह किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से संबंधित सूचना निरीक्षकों के मोबाइल फोन नंबर पर दे सकते हैं। ब्यूरो