बरेली। शाहदाना निवासी निदा खान की शादी आला हजरत परिवार में शीरान रजा खां के साथ 18 फरवरी 2015 को हुई थी। शीरान निदा को परीक्षा देते हुए बरेली कालेज से ले आए थे। निदा ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि यहीं से विवाद की शुरुआत हुई क्योंकि वह उनकी आगे की पढ़ाई रोकना चाहते थे। इसके बाद विवाद चलता रहा। फिर 17 जुलाई 2015 को मारपीट कर शीरान ने घर से निकाल दिया। शौहर शीरान के खिलाफ निदा ने पहली तहरीर 9 मई 2016 को थाने में दी। जांच के बाद 2 जून 2016 को मुकदमा दर्ज हुआ। तब से अदालत में मामला चल रहा है। इसी दौरान 21 दिसंबर को शीरान ने तेजाब डालने की धमकी दी।