फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में नवाचार लाने वाले शिक्षक साझा करेंगे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महोबा के परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधार के लिए प्रदेश के 55 जिलों के शिक्षक वहां होने वाली राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। 28 एवं 29 जनवरी को महोबा के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश भर से 135 शिक्षक भाग लेंगे। इस दौरान सभी प्रतिभागी शिक्षा में सुधार के लिए अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयोगों को प्रजेंटेशन के माध्यम से आपस में साझा करेंगे। बरेली मंडल से भी चार शिक्षक इसमें शामिल हो रहे हैं। इनमें इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल अभयपुर बरेली से नीतू चौधरी, प्राथमिक विद्यालय भोजपुर बदायूं से मनोज बंसल, प्राथमिक विद्यालय बरनई शाहजहांपुर की पूजा भरगवां और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैच पीलीभीत से वैभव जैसवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें