फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलपुर स्टेशन पर रुकेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कुंभ मेले के मद्देनजर बिलपुर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के दो मिनट के ठहराव के निर्देश दिए हैं। चार मार्च तक इसका स्टॉपेज बिलपुर स्टेशन पर रहेगा। बरेली से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस दिन में 12.40 बजे और वापसी में 11.50 बजे बिलपुर स्टेशन पहुंचेगी। कोहरे की वजह से मुगलसराय एक्सप्रेस का संचालन 15 फरवरी तक न होने से फतेहगंज पूर्वी के लोगों के लिए प्रयागराज जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। क्षेत्रवासी लंबे समय से ट्रेन रुकवाने के लिए प्रयासरत थे। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि ट्रेन का चार मार्च तक बिलपुर स्टेशन पर ठहराव करने के निर्देश दिए गए हैं। मुगलसराय एक्सप्रेस चलने के बाद अब यहां के लोगों को प्रयागराज जाने के लिए दो ट्रेनें मिल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें