फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन घोटाला: महिला जागृति मंच ने प्रमुख सचिव को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिठौरा के राशन घोटाले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला जागृति मंच की मनु नीरज ने प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी को ज्ञापन दिया। रजऊ परसपुर में ग्रामीणों की जनसुनवाई के दौरान मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर कहा कि राशन माफिया गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से राशन घोटाले में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि रिठौरा के मामले में सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। आगे राशन घोटालों पर रोक लग सके, इसके लिए राशन वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था कराई जाए। प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें