फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई ने ग्राहक को दी बेमेल स्टेपनी, फोरम ने ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक को कार में लगे पहियों से छोटी स्टेपनी देने पर उपभोक्ता फोरम ने हुंडई कंपनी पर चार हजार रुपये का जुर्माना किया है। अशरफ खां छावनी की रहने वाली जीनत कमर असंारी ने फोरम में की शिकायत में कहा कि उन्होंने प्रभा सिनेमा के सामने हुंडई कंपनी के शोरूम से आई-20 कार नौ अप्रैल, 2016 को खरीदी थी। कार में लगे चारों पहिये एलॉय व्हील थे जबकि साथ में दी गई स्टेपनी रिम व्हील वाली थी और एक इंच छोटी थी। कंपनी के शोरूम पर इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन स्टेपनी नहीं बदली गई। फोरम ने एक महीने में बाकी पहियों जैसी स्टेपनी देने का कंपनी को आदेश दिया है। ऐसा न करने पर स्टेपनी का मूल्य देने और देर करने पर सौ रुपये रोजाना के हिसाब से हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है। कंपनी को शिकायतकर्ता को चार हजार रुपये मुकदमा खर्च के तौर पर भी देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें