फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि पहुंचा बायलॉज, चुनाव आज जारी हो सकते हैं निदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव को लेकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय आज निर्देश जारी कर सकता है। विश्वविद्यालय को बायलॉज मिल गया है। उसी अनुसार चुनाव होंगे। वहीं इस बार सचिव पद पर भी बदलाव दिख सकता है। विश्वविद्यालय का कहना है कि नियमानुसार एक सचिव लगातार दो टर्म में नहीं रह सकता। तीन साल के गैप पर सचिव बन सकता है। फिलहाल 23 अक्तूबर को बोर्ड की बैठक होनी है। इसमें मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव नहीं होगा। विश्वविद्यालय ने कॉलेज से बायलॉज मांग लिया था। हालांकि विश्वविद्यालय ने सोसाइटी से बायलॉज निकलवाया। पर्यवेक्षक उसका अध्ययन कर रहे हैं। चुनाव के पर्यवेक्षक प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि बायलॉज मिल गया है। सोमवार को कॉलेज को पत्र जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल 23 अक्तूबर को होने वाली बैठक में मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव नहीं होगा। उसके लिए जल्द अगल तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें