बरेली। गोवर्धन मेले में परिक्षेत्र की 100 बसों को रवाना कर दिया गया है। इसमें बरेली व रुहेलखंड डिपो की 30-30 बसों समेत बदायूं की 25 और पीलीभीत डिपो की 15 बसें शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यात्रियों को किसी तरह की असुविधा की जानकारी नहीं हुई है, यातायात व्यवस्था सुचारु चल रही है। भेजी गई बसें 11 जुलाई तक संचालित होंगी, इस दौरान अगर यात्रियों को किसी रूट पर कोई दिक्कत होती है तो निश्चित तौर पर अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद