भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बेटी से छेड़खानी के आरोप में नबी हसन (23) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को आरोपी अपने घर ले गया था। आरोप है कि वहां आरोपी ने छेड़खानी की। देर होने पर बेटी की तलाश में मां मौके पर पहुंच गईं। वहां बेटी ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नबी हसन को नामजद किया गया है। पूछताछ के बाद उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।