बरेली। रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 10 ट्रेनों को शाहजहांपुर स्टेशन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव दिया है। इन ट्रेनों का शाहजहांपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि श्री रामचंद्र मिशन आश्रम की 50वीं वर्षगांठ के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए दो मार्च तक 10 गाड़ियों को शाहजहांपुर स्टेशन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा। इनमें 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12237 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12230 दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस शामिल हैं। संवाद