हाफिजगंज। दूसरे की जमीन दिखा कर किसान से ठग लिए दस लाख रुपये। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बरेली के मॉडल टाउन निवासी जसविंदर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बा रिठौरा के मोहल्ला खाता निवासी रामपाल ने दो जमीनें दिखाई थीं। दोनों जमीनों में अपना हिस्सा बात कर 10 लाख रुपये ले लिए और एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी करवा लिया। समय आने पर जब जमीन का बैनामा कराने की बात कही तो दिखाई हुई जमीन पर स्वयं कब्जा कर लिया। बैनामा कराने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचकर रामपाल को कब्जा करने से रोका तो वह अपने बेटे अशोक के साथ फावड़े व डंडे लेकर मारपीट कर धमकी देकर चला गया। संवाद