फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महिला कार्यकर्ता ने भाजपा नेता से मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Sat, 12 Oct 2024 10:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष ने मोर्चा की महिला सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि महिला उनसे 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी ने मोर्चा की एक महिला सदस्य पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि महिला सदस्य उनसे दो बार में 86 हजार रुपये ले चुकी है। 10 लाख रुपये न देने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास आशियाना कॉलोनी निवासी अनीस अंसारी भाजपा में कई पदों पर रहे चुके हैं। पिछले सात साल से वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण समाज में उनकी छवि खराब करने के लिए कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। 

अल्पसंख्यक मोर्चा की एक सदस्य कई बार बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होती रही और इस दौरान उन्होंने उनके साथ कई बार फोटो भी लिए। अब वह 10 लाख रुपये की मांग कर रही है। उनके फर्जी अश्लील फोटो व वीडियो तैयार कर ली गईं हैं। इंस्पेक्टर अमित पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें