फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जैदपुर तालाब एक करोड़ 53 लाख रुपये में नीलाम

Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर। आदर्श नगर पंचायत जैदपुर के बहुचर्चित बड़े तालाब की नीलामी दूसरी बार पूरी हुई। यह नीलामी एक करोड़ 53 लाख रुपये में पुराने ठेकेदार मो. असलम के नाम पर रही। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

नीलामी नायब तहसीलदार आकाश पांडेय के नेतृत्व में हुई। इसकी शुरुआत 75 लाख रुपये की सरकारी बोली से हुई थी। बोली के दौरान मोहल्ला छोटा इमामबाड़ा निवासी मो. सलीम और मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी मो. असलम के बीच कड़ा मुकाबला चला। दोनों बोली करने वालों के बीच लगभग दस राउंड तक प्रतिस्पर्धा रही। उतार-चढ़ाव के बाद अंतिम बोली एक करोड़ 53 लाख रुपये पर मो असलम के पक्ष में गई।
ईओ डॉक्टर अनूप सिंह ने नीलामी प्रक्रिया पूरी की। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इससे पहले नौ सितंबर को इसी तालाब की नीलामी एक करोड़ 51 लाख रुपये में शमशुल हक के नाम हुई थी। समय पर 50 प्रतिशत राशि जमा न करने पर नगर पंचायत ने उनकी नीलामी निरस्त कर दी गई थी। अधिशासी अधिकारी डॉ. अनूप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें