सिद्धौर। कोठी के टेड़वा गांव में बुधवार देर शाम 18 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक यादव बिरादरी का था और बचपन से ननिहाल में रह रहा था। रात करीब आठ बजे शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच दूसरे मोहल्ले में एक विवाहिता भी घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने समय रहते उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कोठी पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि विवाहिता का उपचार चल रहा है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।