सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के लालपुर करौता निवासी अजय पांडेय (18) का शव शनिवार शाम गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान कर चल रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं।