फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवानों को आज से मिलेगा दिल्ली पुलिस में भर्ती का मौका

Sun, 11 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
दिल्ली के झड़ोदा कला स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित पासिंग ऑउट पारेड के दौरान सम्मानित हुए जवानों के साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के नौ जवानों को दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का मौका दिया जा रहा है। जिले में सोमवार से दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक माह तक चलने वाली इस पुलिस भर्ती में लखनऊ के आस पास पड़ने वाले 20 जिलों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


भर्ती को लेकर रविवार को डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस भर्ती में 41 हजार पदों में 18 हजार महिलाओं की जगह है।    
              
लोकभवन में रविवार को डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि दिल्ली पुलिस की ओर से 12 जून सोमवार से सिपाही पद पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें 20 जिलों के अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया बहराइच मार्ग स्थित पीएसी दसवीं वाहिनी मैदान में आयोजित की गई है। इसमें आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, सवारी वाहन आदि के इंतजाम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। भर्ती को लेकर डीएम व एसपी ने पीएसी मैदान पहुंचकर वहां का हाल देखा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन में आने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो इसको लेकर भी चर्चा की। 

प्रतिदिन भाग लेंगे दो हजार अभ्यर्थी                        
दिल्ली पुलिस की ओर से पुरुष व महिला सिपाही की सीधी भर्ती के लिए यूपी के नवजवानों को मौका दिया जा रहा है। लगातार एक माह तक चलने वाली इस पुलिस भर्ती में प्रतिदिन दो हजार अभ्यर्थी भाग ले सकते है। इसमें पूरी टीम दिल्ली पुलिस की रहेगी जिसके द्वारा भर्ती का पूरा काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई कमी व गड़बड़ी न आने पाए इसको लेकर अधिकारियों द्वारा तैयारी की जा रही है। -अखिलेश तिवारी, डीएम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें