सिद्धौर। कोठी क्षेत्र के मदारपुर मजरे खानापुर निवासी सूर्य सिंह (18) संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पिता ललित सिंह ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि तीन अक्तूबर को गुमटा निवासी साकिर खान, कयूम खान और अमर सिंह ने सूर्य को अपने घर के पास बुलाया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।