जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में चंदौली में रविवार की देर रात एक बाइक में एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवा कोतवाली क्षेत्र के फकीरशाहपुरवा मजरे महोलिया गांव निवासी कंधईलाल(28) पुत्र शिवपाल यादव रविवार की रात बाइक से बाराबंकी शहर से घर लौट रहे थे।
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में चंदौली गांव के पास किसी वाहन ने इनकी बाइक मेें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई। युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। वहीं हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है।