फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दो घायल

Sat, 08 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। हैदरगढ़-बछरांवा मार्ग पर शनिवार शाम पोखरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक चला रहे अमेठी जिले के इन्हौना क्षेत्र के सरई जिलौली आजादपुर गांव के अमित कुमार उर्फ अंकित (23) की ट्रक के पहिए से कुचलकर मौत हो गई। जबकि रायबरेली के शिवगढ़ इलाके के पिंडौली गांव निवासी इनकी भांजी शालू (22) व बहन की देवरानी अर्चना गुप्ता (25) घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित उर्फ अंकित के पिता अमेठी में भाजपा के पदाधिकारी है। अंकित पूना में निजी क्षेत्र में नौकरी करते थे। मां का निधन हो चुका है औी उन्हीं की बरसी में शामिल होने के लिए पांच छह दिन पहले पूना से अमेठी आए थे। शनिवार को वह भांजी व बहन की देवरानी को छोड़ने के लिए रायबरेली के पिंडौली गांव जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे। पोखरा के पास ट्रक की टक्कर लगने के बाद अंकित पहियों के नीचे आ गए।
पुलिस के अनुसार घायल महिलाओं को रायबरेली के शिवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना पर परिजन व रायबरेली से रिश्तेदार पहुंचे। मृतक दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़े थे। हैदरगढ़ के एसएचओ अनिल कुमार पांडय ने बताया कि हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोककर कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें