फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी का शिकार हुआ रेलयात्री, 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस से बुधवार को यात्रा कर रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बदमाशों ने उसके पास से 40 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बाराबंकी जीआरपी और आरपीएफ ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह जीआरपी कर्मियों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने होश में आने पर अपना नाम विक्की (25) निवासी कांशीराम कॉलोनी, अजीजगंज जनपद शाहजहांपुर बताया। बताया कि वह फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से अयोध्या जा रहा था, बरेली में ट्रेन में मिले कुछ लोगों ने उसे बिस्कुट खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
पीड़ित के मुताबिक उसके पास 40 हजार रुपये नगद थे, जो गायब हैं। जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि युवक के पास से पंद्रह हजार की नकदी व एक मोबाइल फोन मिला था जो मेरे पास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा 40 हजार की नकदी गायब होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया युवक को लखनऊ उतारना था लेकिन ट्रेन आगे आ जाने से उसे बाराबंकी में उतारकर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें