कोटवासड़क (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामसनेहीघाट क्षेत्र में युवक की रात में दो मंजिला छत से गिरकर मौत हो गई। पूरे झंडी मजरे सनौली गांव निवासी अभिषेक कश्यप (22) गर्मी के कारण बुधवार की रात छत पर सो रहा था। परिजनों के मुताबिक रात में अभिषेक लघुशंका से निवृत्त होने के लिए गया और नींद में छत से नीचे जा गिरा। किसी को इसका पता तक नहीं चला। सुबह ग्रामीणों को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा। परिजनों को जैसे ही बताया कोहराम मच गया। आनन फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार भी कर दिया।