फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, पहचान नहीं

Mon, 12 Oct 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रविवार दोपहर साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए रखवाया है।
विज्ञापन


जीआरपी बुढ़वल के प्रभारी दुर्गेश कुमार के मुताबिक, दोपहर करीब 12:45 बजे बाराबंकी से गोंडा की ओर जा रही ट्रेन से युवक गिर गया। जीआरपी कर्मियों ने उसे ट्रैक से हटाया, लेकिन सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। जीआरपी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें