फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। बाइक से दो युवक घर जा रहे थे तभी सामने से आ रही परिवहन विभाग की बस ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी भेजा जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरा करौंदी निवासी अजय कुमार (27) अपने साथी नरेंद्र कुमार (26) के साथ शनिवार देर रात बाइक से घर जा रहा था। फतेहपुर-देवा मार्ग पर ग्राम अहिरन पुराव के पास परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां अजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं हादसा करने वाले चालक व बस का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें