जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जैदपुर की ग्राम पंचायत रहीमाबाद सातवां निवासी हरिराम (28) गांव में ही स्थित एक टेंट हाउस पर नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार को दिन में ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हो रहा था जिसे वह सही कर रहे थे। इसी बीच पता नहीं कैसे ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचल कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हाे गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिराम के बड़े भाई बलराम व मनोज कुमार छोटे भाई की मौत को संदिग्ध बता जांच की मांग कह हैं। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।