फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक पर चाकू से हमला, साथी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर। कोठी के सराय हिजरा गांव के चौराहे के पास शुक्रवार रात फेरी लगाकर सामान बेचने वाले युवक पर सोते समय उसके साथी ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चाकू से उसका गले का कुछ हिस्सा कट गया है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। मामला पैसे के लेन देन का है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक औरैया जिले के साहबगांव थाना फफूंद निवासी बबलू (32) अपने साथियों के साथ भानमऊ चौराहे के पास एक दुकान को किराये पर लेकर रहता था। सभी पूरा दिन गांव-गांव घूमकर दाल चना, मटर, बर्तन आदि सामान बेचते हैं। शुक्रवार रात बबलू दुकान के बाहर सो रहा था, तभी औरैया जिले के ही प्रतापपुर थाना बिबियापुर निवासी उसके साथी ने बबलू की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य साथी जाग गए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी सनी उर्फ गौरव को शनिवार सुबह भानमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें