अस्पताल में भर्ती हमले में घायल विकास।
रामनगर। वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे कुशीनगर के धोबिया निवासी विकास यादव (38) पर सीतापुर में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल विकास को हमलावर सीतापुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर चले गए। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बुढ़वल स्टेशन पर सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने उसे उतारकर सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार के अनुसार विकास ने बताया कि पांच दिन पहले वैष्णो देवी गया था। लौटते समय सीतापुर के ढाबे पर कुछ लोगों ने मारपीट कर चाकू से हमला किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। युवक बातचीत कर रहा है, लेकिन मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ लग रहा है। मामले की जांच जारी है। (संवाद)