लखनऊ। बादशाहनगर पर आरपीएफ ने युवक को 27 लाख रुपये के सोने के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया। उसने जीएसटी बचाने के लिए चौक के सराफा बाजार से बिना बिल के सोना खरीदा था। पकड़ा गया युवक संतकबीरनगर के खलीलाबाद का निवासी है। बरामद 18 कैरेट के सोने के जेवरों का कुल वजन 250 से 300 ग्राम के बीच है। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए जीएसटी की टीम को सूचित कर दिया गया है।