बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंंज परिसर में रविवार को आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ऑडिशन शुरू कर दिए गए हैं। इसमें नृत्य, संगीत, कला आदि की प्रस्तुति देने वाले युवा व बच्चे शामिल हुए। ऑडिशन में चयनित होने के बाद ही नवरात्र उत्सव में प्रतिभाग का मौका मिलता है।
यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजलाल सावलानी ने बताया कि शारदीय नवरात्र उत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभाग करने को लेकर ऑडिशन शुरू हो गए हैं। रविवार को नृत्य के ऑडिशन लिए गए हैं। इसमें शहर के तमाम बच्चों व युवाओं ने हिस्सा लिया है। ऑडिशन के आधार पर ही आगामी उत्सव में बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को गायन के ऑडिशन लिए जाएंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव पंडित राजन शर्मा, शरद राज सिंह, अजय शुक्ला, स्मृति राज सिंह, रामेंद्र गुप्ता, सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह, शेफाली निगम, आभा कपूर, तान्या भारद्वाज, ऋषभ श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रशांत शुक्ला, ऋषिकांत, काजल शर्मा आदि मौजूद रहे।