फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
छंगेपुर गांव के युवक राधेश्याम की हादसे में मौत के बाद बिलखता परिवार।
विज्ञापन
सूरतगंज। सुढ़ियामऊ-सूरतगंज मार्ग पर रविवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे में छंगेपुर गांव निवासी राधेश्याम (30) की मौत हो गई। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छंगेपुर निवासी राधेश्याम गांव के ही अजय चौहान (32) के साथ मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। बरैय्या स्थित नाग बाबा मंदिर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई। सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वाहन का पता लगाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर पर गंभीर चोटें आने से काफी खून बह गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें