बीएसए कार्यालय में मंगलवार को बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को सम्मानित करते बीएसए नवीन कुमार पाठक।
बाराबंकी। जिले की होनहार बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने के बाद मंगलवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि पूजा पाल की सफलता यह दर्शाती है कि प्रतिभा और नवाचार किसी सीमित संसाधन के मोहताज नहीं होते।
सम्मान समारोह के दौरान पूजा पाल ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के अनुभव साझा किए। डीएम ने बताया कि पूजा पाल की प्रतिभा और नवाचार को देखते हुए उनके सम्मान के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जो राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आया। इस अवसर पर सीडीओ अन्ना सुदन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह जिले के लिए गौरव का विषय
पूजा पाल को बीएसए नवीन कुमार पाठक कार्यालय में सम्मानित किया। बीएसए ने कहा कि पूजा पाल की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर बीईओ जैनेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, सुषमा सेंगर, राहुल शुक्ला, अभिषेक सिंह, दिलीप तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, रीतू पाठक समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।