फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह से वेतन न मिलने से परेशान युवक पेड़ पर चढ़ा

Tue, 06 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में मंगलवार दोपहर सरकार से नाराज बाराबंकी निवासी युवक ने पेड़ पर चढ़कर आधे घंटे तक पुलिस-प्रशासन को छकाए रखा। युवक बाराबंकी में कताई मिल में काम करता था। करीब डेढ़ साल से उसकी सेलरी नहीं मिली थी। कई बार सरकार से गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस ने मान-मनौवल कर उसे नीचे उतारा। हजरतगंज इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जन समस्याएं सुन रहीं थीं, तभी बाराबंकी का देवेंद्र मोहन मिश्रा वहां आ गया। उसने बताया कि वह कताई मिल में काम करता है, जो बंद होने की कगार पर है। मिल के कर्मचारियों को डेढ़ साल से वेतन नहीं मिला। कई कर्मचारियों को जबरन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दिला दी गई।
विज्ञापन


उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मिल चलवाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वह रीता बहुगुणा जोशी से मिला तो उन्होंने भी मदद का आश्वासन दिया। हालांकि, देवेंद्र इससे संतुष्ट नहीं हुआ और उसने तत्काल कार्रवाई की मांग की। लोगों ने उसे समझाया तो वह भड़क गया और परिसर में बने 45 फुट ऊंचे नीम के पेड़ पर चढ़ गया।

नीचे उतारने की कोशिश की गई तो उसने कूदकर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे बाद किसी तरह देवेंद्र को नीचे उतारा गया। इस मामले में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा ‌‌कि बाराबंकी कताई मिल के संबंधित कर्मचारी देवेन्द्र  हमारे आवेदन लेकर आए थे।
विज्ञापन


मैने उनके आवेदन पर संबंधित विभाग को लिखा भी है और उन्हें आश्वस्त भी किया था कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी बताकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगी। बावजूद इसके वह बाहर निकलकर पेड़ पर चढ़ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें