फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तीसरी मंजिल से फेंका

Sun, 06 Sep 2015 11:59 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो घायल ने पूछताछ में बताया कि अपनी महिला मित्र के बुलाने पर वहां गया था। युवक ने पकड़ कर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कस्बे के जोशी टोला निवासी सिकंदर (22) व कांशीराम कालोनी की रहने वाली एक युवती के बीच लंबे समय से दोस्ती है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार को सिकंदर को उसकी दोस्त ने फोन करके अपने घर बुलाया था। सिकंदर जब उसके घर गया तो वहां पर पहले से उसके पिता अपने साथी, मुकेश और मोनू के साथ घर के बाहर सिकंदर का इंतजार कर रहे थे।

सिकंदर के पहुंचते ही पहले तो इन लोगों का विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। फिर लड़की के पिता व अन्य उसे जबरदस्ती पकड़ कर कांशीराम कालोनी की तीसरी मंजिल पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां पर उसकी हालत  गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। इस बाबत कोतवाली डीसी मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। लिखित शिकायत मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें