फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में युवक की मौत, नौ घायल

Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
अगानपुर गांव में सड़क किनारे स्थित मंदिर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। चार सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई व नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन


कुर्सी क्षेत्र के जयकरन पुरवा निवासी दीपक यादव (35) शनिवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बहरौली के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से देवा सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र में देवा रोड पर भेड़हा के पास मोपेड सवार चार लोगों को तेज रफ्तार वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार जैदपुर के बरौली मलिक निवासी अली हसन (25), उनकी पत्नी मुस्कान (22), परिवार का बच्चा हसन (6) व शोएब (18) घायल हो गए।
विज्ञापन


सोमैयानगर चौकी इंचार्ज श्रीनाथ मिश्र ने तत्काल घायलों को ई रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया। टिकैतनगर क्षेत्र के अगानपुर गांव में सड़क किनारे स्थित दुर्गा माता मंदिर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में सूरतगंज कस्बा निवासी सलमान (18) का बायां पैर टूट गया। मंदिर का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


लोनीकटरा की तेजवापुर पंचायत के मजरे पांचू का पुरवा के रंजीत (29) अपनी पत्नी ज्योति (25) व छह माह के पुत्र बउवा के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कबूलपुर अंडरपास के करीब साइकिल से जा रहे बदरू (42) से टकरा गए। हादसे में चारों घायल हो गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज से रंजीत, ज्योति व बउवा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें