फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जन्मदिन के दिन युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट की कांशीराम कॉलोनी निवासी आकाश वाल्मीकि (27) ने जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को घर में फंदा लगा लिया। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग में विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आकाश महानगर स्थित निजी अस्पताल में हाउसकीपर था। उसकी नाइट शिफ्ट चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे वह ड्यूटी से लौटा। उसके पिता ड्यूटी पर गए थे, जबकि भाई-बहन स्कूल में थे। मां भी किसी काम से बाहर चली गई। कुछ देर बाद वह लौटीं तो आकाश का कमरा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो आकाश फंदे से लटका मिला। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आकाश ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें से एक किसी ने डिलीट कर दिया था। रोहित के अनुसार आकाश का गोमतीनगर निवासी रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग था। बृहस्पतिवार दोपहर वह उससे मिलने गया था। वहां पर दोनों में कहासुनी हुई थी। घर आकर भी आकाश का युवती से फोन पर झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना पुलिस के पास नहीं है। रोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार को घर पर आकाश का जन्मदिन मनाया जाना था। अस्पताल के दोस्तों ने पार्टी देने की बात कही थी। आकाश के परिवार में पिता भंडारी लाल, मां मुन्नी देवी, छोटा भाई और तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें