पहले पीटा, फिर बेहोशी में बाराबंकी छोड़ दिया
ससुराल जाने पर उसे पता लगा कि अजीम पहले से शादीशुदा है। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के दोस्त भी अभद्रता करते रहे। दो लाख रुपये की मांग की गई। तब नूर फातिमा के पिता ने 50 हजार का ऑनलाइन भुगतान किया। इससे गुस्साए ससुरालीजनों ने पहले उसे पीटा, फिर बेहोशी की हालत में बाराबंकी मायके में लाकर छोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी जानकारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है
यहां पैसे न देने के कारण पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने बताया कि अब उसका पति तीसरी शादी करने जा रहा है। उसने पहली पत्नी को भी घर से निकाल दिया है। शहर कोेतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पति समेत 12 पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: काटते समय ही नहीं... खरीदते समय भी आंसू निकाल रहा प्याज, नासिक से आवक हुई कम, 60 रुपये पहुंचा थोक दाम