फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर में गिरा युवक, लापता

Mon, 15 Jul 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली के किन्हौली गांव निवासी नवनीत मिश्रा (20) रविवार शाम भैंस चराकर घर लौट रहा था। बिंदौरा के पास शारदा सहायक डबल नहर की पटरी पर उसका संतुलन बिगड़ा और नहर में जा गिरा। उसे गिरता देख आसपास के लोग दौड़े मगर वह पानी के तेज बहाव में लापता हो चुका था।
विज्ञापन


बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आई। मसौली पुलिस गोताखोर के माध्यम से किन्हौली से पहाड़पुर पुल तक युवक की तलाश में लगी है। मसौली के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें