फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई सुरक्षित

Tue, 02 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। थाना मसौली क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरौली के जमालपुर गांव निवासी इरफान (27) अपने बड़े भाई सलमान (30) के साथ रात में मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बड़ागांव मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। हादसे में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सलमान को मामूली चोटें आईं। मसौली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा। जहां चिकित्सक ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

..................
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार गंभीर
बड्डूपुर। थाना बड्डूपुर के सामने सोमवार दोपहर को बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सीतापुर जिले के भटपुरवा थाना थानगांव निवासी अब्दुल हसीब (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सोमवार दोपहर बड्डूपुर आए थे। पुलिस ने इनको सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें