फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बहन की शादी वाले दिन ही युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 23 Feb 2023 06:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने युवक के पिता व रिश्तेदारों पर जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

अंतिम-संस्कार के बाद हुई शादी, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसी दिन उसकी बहन की शादी भी थी। परिजनों ने आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन मृतक की पत्नी ने युवक के पिता व अन्य परिजनों पर ही हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस जांच में जुटी है।
भयारा गांव निवासी हरिश्चंद्र (38) का अपने पिता किशोरी से कुछ बात को लेकर विवाद था। उसकी पत्नी रेनू के अनुसार इससे परेशान होकर हरिश्चंद्र रसूलपुर किदवई गांव के पास स्थित एक धार्मिक स्थान पर रहता था। बुधवार को हरिश्चंद्र की बहन रेखा का विवाह था। लेकिन परिजनों ने उसे नहीं बुलाया था। इसी दिन उस धार्मिक स्थान के पास संदिग्ध हालात में हरिश्चंद्र की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजन उसका शव लेकर गांव आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बरात भी आई और बृहस्पतिवार सुबह को विदाई भी हुई। इस मामले में हरिश्चंद्र की पत्नी रेनू ने जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर हरिश्चंद्र के पिता व अन्य रिश्तेदारों पर हत्या की आशंका प्रकट की है। एसएचओ जहांगीराबाद विनोद यादव ने बताया कि परिजनों ने बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें