साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। लोगों ने घायल छात्रा को जिला अस्पाल में भर्ती कराया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी आशा (16) पुत्री सुरेंद्र कुमार कक्षा 12 की छात्रा है। वह मंगलवार सुबह साइकिल से जहांगीराबाद स्थित जनता इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी।
तभी पीछे से ईंट लादकर बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा दूर जाकर गिरी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे पलट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी मौके से भाग गए।
लोगों ने छात्रा के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। छात्रा के परिवारीजनों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।