बाराबंकी। देवा रोड स्थित चंदौली गांव के पास रविवार शाम निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।
सोमवार दोपहर मृतक की पहचान शहर के काशीराम कॉलोनी, अभय नगर निवासी 38 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई। वह अपनी मां के साथ रहता था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।