फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

Tue, 24 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हैदरगढ़ एसडीएम का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद जिलाधिकारी अजय यादव ने कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। डीएम ने सभी एसडीएम को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंह को तहसील रामसनेहीघाट का एसडीएम बनाया है। वहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम देवीप्रसाद पाल को हैदरगढ़ तहसील में तैनाती दी गई है। यहां पर तैनात एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी का रामपुर तबादला हो गया है।

जिलाधिकारी ने इन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया है। इसके अलावा डिप्टी कलक्टर संतोष कुमार को तहसील सिरौलीगौसपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। रामसनेहीघाट एसडीएम रहीं अर्चना वर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुख्यालय के पद तैनाती दी गई है। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर गरिमा स्वरूप को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें