फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

Fri, 27 Mar 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को बदोसराय पुलिस ने कोटवाधाम मेले में महिला श्रद्धालुओं को जागरूक किया। मसौली और कुर्सी थाना में भी ऐसे आयोजन हुए। कोटवाधाम में महिलाओं को आपात स्थिति में 112 पर फोन करने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि अज्ञात नंबरों से अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर फोन कर साइबर पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी गई। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। घरेलू हिंसा, बाल विवाह और पॉक्सो अधिनियम जैसे अपराधों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बदोसराय कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी, अतिरिक्त प्रभारी जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सलिक राय आदि साथ रहे। मसौली थाने की पुलिस ने पंचायत भवन बड़ागांव में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक सूर्य नारायण चतुर्वेदी, अरुण कुमार वर्मा, महिला आरक्षी स्वाती व किरन मौजूद रहीं। कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में उपनिरीक्षक प्रियंका वर्मा,महिला आरक्षी पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें