फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला गंभीर

Sun, 20 Sep 2015 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शहर में भी अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई।
विज्ञापन


सतरिख क्षेत्र में हासेमऊ निवासी रामशंकर की पत्नी शांति मिश्रा (58) डेंगू की चपेट में आ गई हैं। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने सफेदाबाद स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

परिवारीजनों के मुताबिक शांति को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सकों से उपचार कराने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर रविवार को वह बेहोश हो गईं तो परिवारीजन एक निजी चिकित्सक के पास ले   गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिवारीजनों ने निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। खून की  जांच के बाद चिकित्सकों ने शांति को डेंगू होने की पुष्टि की और उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें