जैदपुर (बाराबंकी)। उड़ीसा से आई क्वारंटीन महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। महिला 12 मई से जैदपुर थाना क्षेत्र के सेमरावा गांव स्थित इंटर कॉलेज में क्वारंटीन थी।
जैदपुर थाना क्षेत्र के सेमरावा स्थित सद्गुरु इंटर कॉलेज में उड़ीसा से आई शीला देवी पत्नी ओमप्रकाश क्वारंटीन की गई थी। जिसको मंगलवार मध्य रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर नजदीक की जैदपुर सीएचसी पर एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए कॉल आई थी। हॉटस्पॉट क्षेत्र से मरीज लाने के लिए जैदपुर तैनात ईएमटी शिवा प्रजापति व पायलट अवधेश कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे थे।
जहां से प्रसव पीड़िता को लेकर जिला महिला अस्पताल के लिए निकले ही थे। इस दौरान महिला के दर्द बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर दोनों सुरक्षित हैं। ये महिला ट्रेन के द्वारा ही उड़ीसा से बाराबंकी आई थी। जिसे एंबुलेंस से ही क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था।