फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नाले में मिल महिला का क्षत विक्षत शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम/दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद इलाके में मंगलवार की दोपहर नाले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन



दरियाबाद थाना क्षेत्र के उटवा व नरघौरा गांव के मध्य खजुरहा नाले में दोपहर में कुछ लोगों को एक महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी उत्तरी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ रामसनेहीघाट हर्षित चौहान व दरियाबाद कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पर पहुंचे। नाले से शव बाहर निकलवाया गया।


मृतका ने सुनहरे रंग का कुर्ता व फिरोजी रंग का सलवार पहन रखा था। उसकी उम्र करीब 25 से 28 वर्ष आंकी जा रही है। शव सड़ चुका था। पुलिस ने ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चर्चा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। घटनास्थल के आसपास जंगल भी है। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि शव 15 दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सोशल मीडिया पर भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें