फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध हालात में नहर में मिला महिला का शव

Tue, 19 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसुरिया गांव के पास सोमवार सुबह नहर झाल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। महिला के एक हाथ पर बहादुर लाल ग्राम पहाड़ापुर की औरत, गुदा है।
विज्ञापन

पहाड़ापुर नाम से जिले में चार गांव है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।भैंसुरिया के पास शारदा सहायक नहर में सोमवार ग्रामीणों ने सुबह नहर में एक महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। देखने से लग रहा था कि शव दो दिन से पानी में पड़ा है और गलना शुरू हो चुका था।
फतेहपुर कोतवाल संजीत सोनकर ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। महिला के हाथ पर गुदा नाम और गांव का जिक्र जांच की अहम कड़ी साबित हो सकता है। इसी आधार पर उसकी पहचान और परिजनों तक पहुंचने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें