त्रिवेदीगंज। भवानीगंज गांव की अंजली ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। अंजली के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले उसका विवाह विशुनपुर गांव निवासी पवन देव उर्फ सतीश से हुआ था। बाइक की मांग को लेकर उसे अक्सर पीटा जाता था। पुत्री के जन्म के बाद जनवरी में पति उसे बेटी समेत मायके छोड़ गया। कई प्रयासों के बावजूद पति ने बाइक के बिना विदाई कराने से इन्कार कर दिया। सीओ समीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।