फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Mon, 20 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ट्रैक फ्रेक्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप रेल ट्रैक पर महिला का शव पड़ा मिला है। सोमवार की सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे लाइन पर महिला के शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने सौ नंबर पर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू किया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक के पर एक महिला का शव का पड़ा पाया गया है। मृत मिली महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए थी। महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। स्थानीय लोग महिला की हत्या कर शव फेंके जाने अथवा ट्रेन से धक्का देकर गिरा देने की आशंका जता रहे हैं।

सुबह ग्रामीणाें ने जब देखा तो इस बारे में पुलिस के सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं सका है। महिला के पास से जेवर रखने का खाली पर्स बरामद हुआ है जिस पर गूढ़ा शिवगढ़ रायबरेली के सर्राफा की मोहर लगी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने कहा कि महिला की उम्र करीब 50 वर्ष होगी और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए एक दिन तक शव मर्च्युरी में रोके रखने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्हाेंने कहा महिला की मौत ट्रेन से गिर कर हुई है या कोई और बात है, यह सब पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें